ग्रीष्मावकाश के बाद कालेज आए बच्चों का टीका लगाकर किया गया स्वागत।

 ग्रीष्मावकाश के बाद कालेज आए बच्चों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत। 



(रिपोर्ट- अवनीश कुमार मोदनवाल/बृजेश कुमार सिंह/सोनभद्र)



सोनभद्र।  जनपद के करमा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा मधुपुर में स्थित श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को एक शानदार और बेहतरीन पल देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्रीष्मावकाश के बाद जब पुनः कॉलेज बच्चे आने लगे तो कॉलेज के शिक्षकों के द्वारा  विद्यार्थियों को टीका लगाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्या पूजा राय अपनी पूरी शिक्षक टीम के साथ हर एक लड़के और लड़कियों के माथे पर टीका लगायीं तथा उन्हें प्रतिदिन कॉलेज आने के लिए जागरूक भी किया गया।  



इस दौरान बच्चों ने प्रतिदिन कॉलेज आने की शपथ भी लिया। आपको बताते चलें कि श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज क्षेत्र का सबसे  पुराना कॉलेज है तथा जनपद सोनभद्र के माने-जाने कॉलेजों में से एक है।  इस कॉलेज के बच्चे हर वर्ष टाप टेन की लिस्ट में आते हैं।  इस नाते भी इस कॉलेज पर लगभग सबकी नजर टिकी होती है। यहां के शिक्षक और शिक्षिकाओं के द्वारा बच्चों में हर तरह की कला और ज्ञान के लिए सदैव तत्परता दिखाई जाती है। यही कारण है कि बोर्ड परीक्षाओं से लेकर खेलकूद के क्षेत्र में भी यहां के बच्चे अपनी अग्रणी भूमिका प्रदान करते हुए हर क्षेत्र में कालेज का नाम रौशन करते हैं। यही कारण है कि इस वर्ष प्रधानाचार्या पूजा राय ने ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यार्थियों को टीका लगाकर उनका स्वागत कीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ